जानीखुर्द। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रघुवीर यादव, नीलम और एएचटी प्रभारी अखिलेश गौड़ ने जानी खुर्द में आठ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान बाल श्रम करते हुए 10 बच्चों को मुक्त कराया गया। जनहित फाउंडेशन संस्था के समन्वयक अजय कुमार और उसकी टीम ने प्रतिष्ठानों में बाल श्रम कराने की शिकायत श्रम विभाग में की थी।
इस शिकायत के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की। इससे लेकर अफरातफरी मची रही। बच्चों को मुक्त कराने के साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों का चालान किया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य राहुल, संदीप सहित अन्य भी मौजूद रहे। संवाद