गुस्साए लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परीक्षितगढ़ रोड पर बीएनजी स्कूल के पास बनी अस्थायी पुलिया टूटने से यातायात प्रभावित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दोनों ओर आवागमन प्रभावित हो गया। लोग जाम में फंसे रहे। नाराज लोगों ने हंगामा किया।
अस्थायी पुलिया टूटने पर नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। लोगों ने बताया कि तीन दिन से लगातार बारिश के कारण पुलिया कमजोर हो गई थी, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। लोग लगातार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिया का एक हिस्सा टूटा, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों ने वाहनों को रोक दिया। जाम के चलते परीक्षितगढ़ रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वाहनों को गंगानगर राधा गार्डन मार्ग से निकाला गया। दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी का कहना है कि पुलिया निर्माण से पहले पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा था कि बरसात से पहले कार्य शुरू कर लें।