फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेंपो सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट कर नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (मेरठ)। नोएडा से नौकरी कर घर लौट रहे युवक से टेंपो सवार चार बदमाशों ने नकदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल लूट लिया। मारपीट कर उसे घायल कर हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ट्याला के जंगल में फेंक दिया। उधर, मामला दो जिलों के बीच का होने के कारण हापुड़ पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

खदखौदा थाना क्षेत्र के गांव पांची निवासी शैंकी त्यागी के अनुसार वह नोएडा में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे वह हापुड़ पहुंचा तथा अपने गांव जाने के लिए हापुड़ स्थित अंबेडकर तिराहे से टेंपो में सवार हो गया।
टेंपो खरखौदा थाना क्षेत्र की सीमा से सटी साइलो सेकंड पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो चालक ने टेंपो किठौर की ओर मोड़ दिया। उसने विरोध किया तो चालक ने सीएनजी डलवाने की बात कही। लेकिन टेंपा सीएनजी पंप पर भी नहीं रुका तो उसने शोर मचाया। टेंपा चालक व उसमें सवार अन्य बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया। बदमाश उसे हापुड़ देहात के गांव ट्याला के जंगल में ले गए। बदमाशों ने उसकी जेब से 10 हजार रुपये, मोबाइल, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित खरखौदा थाना क्षेत्र की धीरखेड़ा चौकी पहुंचा। पुलिस ने उसे घर पहुंचाया। घटना हापुड़ देहात क्षेत्र की होने के कारण पीड़ित ने तहरीर दी, लेकिन हापुड़ पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र की है। इस मामले में हापुड़ जिला पुलिस ही कार्रवाई करेगी। -अशोक कुमार, थाना थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें