फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर के पुजारी से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव ढ़ढरा के मंदिर का घायल पुजारी फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। क्षेत्र के गांव ढढरा स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह पूजा करने आए एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर दी। हमले में पुजारी घायल हो गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ढढरा के शिव मंदिर में स्वामी सुरेशानंद पुजारी के रूप में सेवा करते हैं। शुक्रवार सुबह वह मंदिर में मौजूद थे। गांव निवासी गुरुवचन मंदिर में पूजा करने पहुंचा। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में किसी बात पर गुरुवचन और पुजारी सुरेशानंद के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पुजारी के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पुजारी ने तत्काल जानी थाने पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुजारी सुरेशानंद की तहरीर के आधार पर आरोपी गुरुवचन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें