मेरठ। गढ़ रोड स्थित पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को इंटर-हाउस नाटक मंचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने मित्रता, ईमानदार व्यक्ति, ईदगाह, शेर और गीदड़ जैसी शिक्षाप्रद कहानियों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुतियां दीं। प्रथम स्थान पर तेजस, द्वितीय स्थान पर पराक्रम और तृतीय पर शौर्य हाउस एवं ओजस हाउस रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विचित्रा कौशिक रही। एकेडमिक डायरेक्टर गीतिका गुप्ता, विक्की रॉबिन, विद्यालय प्रधानाचार्य अनुभा गोयल आदि अभिभावक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विचित्रा कौशिक ने प्रेरणादायक संबोधन में अभिभावकों से कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे मोबाइल की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जहां अनुचित सामग्री का खतरा रहता है। ऐसे में विद्यालय एक सकारात्मक मंच प्रदान कर रहा है, जहां बच्चे अपनी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा दे सकते हैं। नाटक जैसे मंचीय कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं।