फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : घुड़चढ़ी के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, माथे में तमंचा सटाकर मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बताया गया कि मृतक छात्र के साथ घुड़चढ़ी के दौरान एक युवक का विवाद हो गया था, कहासुनी के बाद आरोपी युवक ने छात्र के माथे से तमंचा सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर के घुड़चढ़ी के दौरान हुए विवाद में 18 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने माथे में तमंचे से सटाकर गोली मारी। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई निवासी सुमित (18) पुत्र सत्यपाल सिंह के परिवार में शादी थी। बुधवार रात में घुड़चढ़ी हो रही थी, गुरुवार सुबह बरात जानी थी।

घुड़चढ़ी के दौरान गांव के सुरेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र केदार सिंह का विवाद हो गया। सुमित और आरोपी सुरेंद्र में कहासुनी हुई तो आरोपी सुरेंद्र धमकी देने लगा, जिसके बाद सुरेंद्र तमंचा ले आया।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने सुमित के सिर में तमंचे से गोली मार दी। सुमित खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर एसपी देहात केशव कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी ली।

सुमित पक्ष के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। जिसके बाद एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुरेंद्र उर्फ कल्लू को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें