फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के मामला सामने आया है। मामला करीब एक सप्ताह पहले का है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी 19 नवंबर को शौच के लिए गई थी। चार युवकों ने उसे खेत में खींच लिया। उनमें से एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य तीन युवक पहरेदारी में रहे। परिजनों ने किसी कारणवश मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। छह दिन बीत जाने के बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल में टोनी पुत्र सुबे सिंह निवासी फजलगढ़ थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद का नाम संज्ञान में आया। टोनी काफी वर्षों से किठौर क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी टोनी को हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें