फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ घूमने गई किशोरी की वीडियो वायरल करने के मामले में दो को सुधार गृह भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर/मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अपने साथी के साथ जाना महंगा पड़ गया। दूसरे गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लड़कों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की। किशोरी के दोस्त ने विरोध कर अपने साथी को बुला लिया। इस पर आरोपियों ने दो लड़कों को बुरी तरह पीटा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़कर राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह घटना करीब एक सप्ताह पूर्व खादर के गांव की है। किशोरी हस्तिनापुर निवासी अपने दोस्त के साथ कस्बे की एक कॉलोनी में घूमने के लिए गई थी। जहां पर आधा दर्जन लड़कों ने दोनों को पकड़कर उनसे गालीगलौज की। इस पर किशोरी के दोस्त ने कॉल करके अपने एक दोस्त को बुला लिया। जिस पर आरोपी लड़के किशोरी और दोनों लड़कों को जबरन एक बाग में ले गए और किशोरी से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता हाथ जोड़कर माफी मांगती रही, लेकिन आरोपी किशोरी से अभद्रता और गालीगलौज करते रहे। किशोरी के दोस्त और उसके साथी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई की। एक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो भी बना लिया और किशोरी को बदनाम करने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।
वीडियो वायरल होने पर किशोरी के परिजनों ने एसडीएम मवाना ऋषि राज से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद हस्तिनापुर थाने पर संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। केस के विवेचक इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि हस्तिनापुर निवासी दो किशोरों को पकड़कर राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें