फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर डॉ. शांतिस्वरूप भटनागर की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वैज्ञानिक सर डॉ. शांतिस्वरूप भटनागर की 126वीं जयंती रविवार को मनाई गई। आयोजन भटनागर सभा मेरठ द्वारा किया गया। पंचशील नगर स्थित डॉ. कृष्ण गोपाल स्वरूप भटनागर के आवास पर जयंती समारोह हुई। यहां डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि डॉ. शांतिस्वरूप भटनागर 19 साल तक रसायन शास्त्र के प्राध्यापक रहे। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे इससे पहले महानिदेशक भी रहे। उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का पहला अध्यक्ष बनाया गया था। विज्ञान एवं शोध क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने 1958 में शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार की शुरुआत की। एसके कुमार अध्यक्ष कायस्थ भटनागर, निपेंद्र भटनागर, मनीष कुमार, कृष्ण अवतार, दिनेश भटनागर, विशाल भटनागर, विकास, महेंद्र किशोर, हरीश, बीपी भटनागर, महिला सभा अध्यक्ष गीता भटनागर, उपाध्यक्ष रीना, सचिव शिल्पा, शैली, रेणू, अंजना व आंचल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें