फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, अनहोनी का शक हुआ तो बाइक से कूदी किशोरी  

Sun, 07 Jul 2019 06:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर में कांठ से अपनी बहन के घर सहसपुर जा रही किशोरी को दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। मुख्य मार्ग से नहीं जाने पर एक गांव के पास किशोरी चलती बाइक से कूद गई। दोनों युवकों ने किशोरी को खींचने का प्रयास किया लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस  किशोरी को थाने ले आई और उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के कस्बा उमरी निवासी एक किशोरी शनिवार की शाम अपने घर से अपनी बहन के घर सहसपुर थाना स्योहारा आ रही थी। किशोरी मुरादाबाद जिले के थाना कांठ पहुंची। वहां उसे दो युवक मिले, जिन्होंने किशोरी को सहसपुर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।

दोनों युवक किशोरी को मुख्य मार्ग से न लेजाकर गांव के रास्ते ले जाने लगे तो किशोरी को उन पर शक हुआ। गांव काजमपुर में किशोरी चलती बाइक से कूद गई। इसके बाद दोनों युवकों ने बाइक रोककर किशोरी को खींचने का प्रयास किया। 

किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे सुशील कुमार, वेदपाल सिंह, सुभाष कुमार, शेर सिंह, लोकेश कुमार आदि मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर ग्रामप्रधान नवनीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घबराई किशोरी ने ग्रामीणों को आप बीती सुनाई।  ग्रामप्रधान ने मामले की जानकारी 100 डायल पुलिस को दी। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने ले आई। ग्राम प्रधान नवनीत कुमार ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना उमरी के चैयरमेन को भी दी। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उमरी के चेयरमैन तथा किशोरी के परिजन थाने आ गए थे। किशोरी को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें