फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी से लापता कक्षा नौ की छात्रा फरीदाबाद में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी से लापता कक्षा नौ की छात्रा फरीदाबाद में मिली
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी में शुक्रवार से लापता कक्षा नौ की छात्रा हरियाणा के फरीदाबाद में मिली। यह छात्रा इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्यार होने के बाद प्रेमी से मिलने के लिए फरीदाबाद तक जा पहुंची। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया, लेकिन उसका प्रेमी हाथ नहीं आया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस छात्रा तक पहुंची।
ब्रह्मपुरी निवासी छात्रा शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के अकाउंट से छात्रा की जांच की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन तक पहुंचने की कोशिश की तो पता चला कि छात्रा फरीदाबाद प्रेमी के पास जा पहुंची है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इसी युवक से छात्रा की इंस्टाग्राम पर दोस्ती शुरू हुई और फिर यह प्यार में बदल गई। छात्रा प्रेमी से मिलने के लिए घर से गई थी। रातभर पुलिस छात्रा की जानकारी जुटाने में लगी रही। कुछ जानकारियां मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने फरीदाबाद संपर्क किया। शुक्रवार रात करीब तीन बजे फरीदाबाद से कॉल आई थी।
विज्ञापन

इसके बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस छात्रा की मां को साथ लेकर फरीदाबाद के लिए निकल पड़ी। वहां से छात्रा को लेकर आई। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने बताया कि वह अपनी मर्जी से फरीदाबाद गई थी। उसके साथ कोई नहीं था। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए। उसके प्रेमी की तलाश अभी जारी है। इस मामले में सीओ अमित कुमार राय का कहना है कि यह छात्रा खुद ही प्रेमी से मिलने के लिए गई थी। उसका अपहरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें