फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना ने बढ़ाई लोगों की चिंता : अब रेलवे स्टेशन पर होगी रैंडम सैंपलिंग

Sun, 14 Mar 2021 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में प्रतिदिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार को 3654 सैंपल की जांच हुई। जिले में अब तक 21427 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वर्तमान में 23 मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं शनिवार को हुए टीकाकरण में कुल 36 सेशन चले।

विज्ञापन


शनिवार को 2000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन 953 लोगों ने ही टीकाकरण कराया। इनमें सरकारी अस्पताल में 308 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि प्राइवेट अस्पताल में कुल 645 ने टीका लगवाया। 

यह भी पढ़ें: छात्रा से अश्लील बातें: लड़की ने शिक्षक की जमकर की धुनाई, चप्पल से पीटा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जाएगा। अभी तक इन स्थानों पर तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जा रहा था। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि टीकाकरण बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर होगी रैंडम सैंपलिंग
महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के मरीज काफी बढ़ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर रैंडम सैंपलिंग कराने की तैयारी है। केरल और महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें