दोनों इंस्पेक्टरों ने कोरोना को मात दी, 21 जुलाई को मिले थे पॉजिटिव
इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार और एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर ने कोरोना को मात दे दी है। दोनों 14 दिन से होम आइसोलेट थे। ये पहले ऐसे दो मरीज हैं जिन्होंने होम आइसोलेशन में कोरोना को मात दी है।
इन दोनों की 21 जुलाई को हुई टेस्टिंग में पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। लेकिन कोरोना के लक्षण नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने ही होम आइसोलेशन की छूट दी थी। दोनों इंस्पेक्टर थाना नौचंदी के आवासीय परिसर में अलग-अलग कमरे में आइसोलेट थे। 26 जुलाई को दोनों की फिर से जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई थी।
मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। एसएसपी अजय साहनी ने दोनों इंस्पेक्टरों को 5 दिन तक क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दोनों इंस्पेक्टरों ने मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि वह कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा देने के लिए भी तैयार हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/