फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कार्यक्रम को लेकर मेरठ जोन में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, पीएसी-आरएएफ तैनात

Wed, 05 Aug 2020 12:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 5 जोन, 15 सेक्टर, 42 सब सेक्टरों में बांटा गया शहर
  • 03 कंपनी पीएसी 01 कंपनी आरएएफ तैनात
  • 05 किमी तक बेगमपुल से निकला फ्लैग मार्च
  • अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों में सतर्कता
  • डीएम और एसएसपी ने की दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक
विज्ञापन
हापुड़ अड्डा पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को मेरठ जोन के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर और नोएडा जिले हाई अलर्ट पर रहेंगे। सभी प्रमुख स्थानों, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पीएसी और आरएएफ तैनात की गई है। सभी जिलों में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने जोन के सभी एसएसपी को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर में मंगलवार दोपहर डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने बेगमपुल पहुंचकर अधीनस्थों के साथ सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का जायजा लेने के साथ ही जिला जेल का भी औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद बचत भवन में दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की।

डीएम और एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सभी इंतजाम किए हैं। दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोग अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। किसी ने अफवाह फैलायी या माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

12 ड्रोन उड़ाए जाएंगे
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मंगलवार शाम से ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 5 जोन, 15 सेक्टरों और 42 सब सेक्टरों में बांटा गया है।

एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। सभी थानों की पुलिस बल के अलावा 298 सिपाही अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। बुधवार को दो कंपनी आरएएफ रिजर्व में रहेगी। इसके अतिरिक्त 12 ड्रोन शहर के अलग-अलग हिस्से की निगरानी करेंगे। 

बेगमपुल से हापुड़ अड्डा तक फ्लैग मार्च
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी द्वारा मंगलवार शाम बेगमपुल से हापुड़ अड्डा चौराहे तक फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें शहर के सभी थानेदारों और सीओ के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान भी मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बुधवार को सभी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। फ्लैग मार्च ने करीब पांच किलोमीटर का इलाका तय किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें