पोहल्ली गांव में किशोरी ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
सरधना। पोहल्ली गांव में जिला पंचायत सदस्य के बंद मकान में फंदे से लटका मिला किशोरी के शव के मामले में किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग करना आया है। पुलिस परिजनों की तहरीर पर भी जांच कर रही है।
पोहल्ली गांव निवासी विनोद कुमार की नाबालिग पुत्री (16) आरोही का शव तीन दिन पूर्व एक बंद मकान में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर मृतक किशोरी के परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। मामले में मृतक किशोरी के परिजनों ने रात के समय किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने दो दिनों तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस का कहना है कि आरोही ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्मत्या की हैं। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी आरोही की हत्या किए जाने की बात कर रहे हैं। सीओ आरपी शाही ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर भी जांच की जा रही है।