फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिलखुवा निवासी रहीसू पुत्र अजीज अपने दोस्त नरेंद्र निवासी गाजियाबाद के साथ किसी काम से सोमवार रात सरधना आ रहा था। कांवड़ मार्ग पर गांव सिसौला कलां के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रहीसू की मौके पर ही मौत हो गई और नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल नरेंद्र को गाजियाबाद ले गए हैं। पुलिस ने मृतक रहीसू का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें