फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किनौनी में किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- किनौनी-मऊ मार्ग पर नीम के पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

- पांच साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के किनौनी गांव में हिमांशु(14) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह किनौनी-मऊ संपर्क मार्ग पर कब्रिस्तान के पास खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
किनौनी निवासी राजू का 14 वर्षीय बेटा हिमांशु कक्षा सात में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे हिमांशु बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह किसान खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किनौनी-मऊ संपर्क मार्ग पर कब्रिस्तान के पास जिले सिंह के खेत में नीम के पेड़ से हिमांशु का शव लटका दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना किनौनी चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विजय शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पांच साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या
ग्रामीणों के अनुसार, हिमांशु के पिता राजू ने करीब पांच वर्ष पहले घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि राजू का पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी। उस समय दोनों के दो बेटे थे। माता-पिता के न रहने के बाद दोनों भाइयों की परवरिश उनके चाचा गजन सिंह और ताऊ पप्पू कर रहे थे। हिमांशु के परिवार में एक बड़ा भाई दीपांशु (16) भी है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें