फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मुंडाली पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की, तब पीड़ित एसएसपी के मिले। अब एसएसपी के आदेश पर मुंडाली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुंडाली थाना पर पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 14 साल की बहन काफी समय से घर में डरी और सहमी सी रह रही थी। तब हमने पूछा तो उसने बताया कि गांव का ही आरोपी टीनू उसे 24 दिसंबर 2024 को अपने घर यह कह कर ले गया था कि मम्मी बुला रही है। आरोप है कि वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। 20 अप्रैल को आरोपी उनके घर आया और पुलिस को शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल कर दिए। आरोप है कि पीड़ित परिजनों ने 24 अप्रैल को पुलिस से शिकायत की कि आरोपी टीनू ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज की। पुलिस ने आरोपी टीनू को पकड़ा था, मगर बाद में छोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने एसएसपी से मिल कर न्याय की गुहार की। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मुंडाली थाने पर आरोपी टीनू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें