फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात का हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस ने शव को दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्यारे लाल जिला अस्पताल के टॉयलेट में फंसे मृत अवस्था में मिले आठ महीने के नवजात का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस ने नवजात के शव को दफना दिया। चार दिन बीतने के बावजूद आरोपी का पता नहीं चल सका है। पुलिस को सीसीटीवी से भी कोई मदद नहीं मिली है। दरअसल 11 में से नौ कैमरे खराब है, दो सही कैमरे पर पुलिस की जांच टिकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का तीन नंबर महिला टॉयलेट शनिवार रात चोक हो गया था। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की थी। रविवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने किसी तरह लाइन में फंसी गंदगी को बाहर निकाला और बाहर फेंक दिया था। कूड़े के बीच एक आठ महीने के नवजात का शव भी मिला था। देहली गेट पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। 72 घंटे बुधवार को पूरे होने के बाद नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव को दफना दिया गया। देहली गेट पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देहली गेट पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। वार्ड ब्वॉय और अन्य स्टाफ से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें