जानी खुर्द। थाना जानी पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सोमवार को तलाश लिया है। पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक छह दिन पूर्व अपने ही गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। थाना जानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कार्रवाई करते हुए घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।