फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचशील कॉलोनी के नाले में मिला डेढ़ वर्षीय मासूम का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल के पास मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गढ़ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी में एक निजी अस्पताल के पास बने नाले में करीब डेढ़ वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास कर रही है।
सीओ सिविल लाइन अजय कुमार यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक गढ़ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी में निजी अस्पताल के पास नाले के किनारे कूड़ा बिन रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नाले में पड़े मासूम के शव पर पड़ी। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की फोटो आसपास के सभी थानों और विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में भेजी है, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। साथ ही आसपास के क्षेत्रों से लापता बच्चों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
सीओ ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नाले तक कैसे पहुंचा। मौके से मिले साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सीओ ने बताया कि फिलहाल बच्चे की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन



-खुले नाले बन रहे मौत का कारण
शहर भर में जगह-जगह नाले खुले पड़े हैं। जो आए दिन लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। सोमवार सुबह खुले नाले में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिला। वहीं बीते दिनों में पांच शव नाले से मिल गए हैं। जिनमें से तीन की पहचान हो गई थी। दो की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बारिश में नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर उतर जाता है। इससे लोगों को सड़क व नाले का अंदाजा नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें