सरधना। मेरठ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। गांव दौलतपुर निवासी नरेंद्रपाल ने थाने में दी तहरीर में पेट्रोल पंप संचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम पंप पर ड्यूटी कर रहा था। संचालक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसे कार्यालय के पीछे ले जाकर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर लोहे के पंच से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।