फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जोन में बांटा गया राष्ट्रोदय कार्यक्रम स्थल

Wed, 21 Feb 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जागृति विहार में 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स ने कमर कस ली है। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना बनाते हुए दो इंस्पेक्टरों के साथ एक कंपनी आरआरएफ तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पार्किंग और सभी मुख्य रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था के प्वाइंटों पर पहुंचकर जानकारी ली।  मंगलवार को खुफिया विभाग के अधिकारी भी सुरक्षा देखने पहुंचे।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल को जोड़ने वाले नौ मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था भी परखी। पुलिस अफसरों ने बताया कि मंच एटीएस और स्पेशल कमांडो की निगरानी में रहेगा। कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। प्रथम जोन में कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, सभी मार्गों को जोड़ने वाली लिंक रोड रहेगी। दूसरे और तीसरे जोन का क्षेत्र अलग से सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया है।

कार्यक्रम स्थल के घेरे में फोर्स की एंट्री नहीं
अभी तक जो सुरक्षा प्लान तैयार हुआ है। उसमें कार्यक्रम स्थल में जहां कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उस घेरे में पुलिस फोर्स की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। कार्यकर्ताओं के बीच में फोर्स के किसी भी जवान को नहीं पहुंचने दिया जाएगा। कार्यकर्ता बार कोडिंग से अपनी सीट पर पहुुंच सकेंगे। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ गैलरी बनाकर फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल की सीमा प्वाइंट पर एडिशनल एसपी और सीओ के अलग कैंप बनाए गए हैं। वहीं मंगलवार को इंस्पेक्टर जेएस काजला और अजय अग्रवाल को तैनात करते हुए एक कंपनी आरआरएफ भी तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें