फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रोदय का होगा लाइव प्रसारण

Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरएसएस के 25 फरवरी को आयोजित स्वयं सेवक समागम ‘राष्ट्रोदय’ को देश-दुनिया के लोग एक साथ लाइव देख सकेंगे। राष्ट्रोदय में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के संबोधन का फेसबुक से लेकर विश्व संवाद केंद्र की वेबसाइट और न्यूज चैनलों पर लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए उच्च तकनीक के कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


संघ ने की पूरी तैयारी
राष्ट्रोदय के मुख्य अतिथि आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहनराव भागवत होंगे। उनके भाषण का न्यूज चैनल तो लाइव प्रसारण करेंगे ही, संघ ने भी अपने स्तर से लाइव प्रसारण की तैयारी पूरी कर ली है। आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने बताया कि ड्रोन कैमरों के जरिए कार्यक्रम की लाइव कवरेज की जाएगी और संघ के ऑफिशियल फेसबुक पेज तथा विश्व संवाद केंद्र की केंद्रीय वेबसाइट वीएसकेभारतडॉटओआरजी पर लाइव प्रसारण होगा। जिसे देश-विदेश के लोग एक साथ देख सकेंगे। न्यूज चैनल्स की कवरेज के लिए भी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। अगर कोई न्यूज चैनल केवल अपनी ओबी वैन बिना कैमरे के भी लेकर आएगा तो आधुनिक कैमरों से तैयार लाइव प्रसारण कर सकेगा। इस कार्य के लिए प्रशिक्षित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

उच्च तकनीक से लैस ड्रोन मंगवाए
राष्ट्रोदय कार्यक्रम की कवरेज की लिए उच्च तकनीक से लैस ड्रोन कैमरे मंगवाए गए हैं। यह ड्रोन 650 एकड़ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के एक-एक कोने तक जाकर कवरेज करेंगे। इससे स्वयंसेवकों को शारीरिक अभ्यास में भी कोई बाधा नहीं आएगी और कवरेज भी बेहतर होगी।
विज्ञापन


23-24 फरवरी तक फाइनल होंगे मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम
राष्ट्रोदय में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के आने की संभावना है, लेकिन अभी तक अधिकृत तौर पर किसी का भी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आने का कार्यक्रम 23 या 24 फरवरी तक ही फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें