फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार दिन से लापता किशोर को दो घंटे में तलाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। थाना जानी पुलिस की कार्यवाही से शनिवार को एक परिवार की खुशियां लौट आईं। पुलिस ने परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के महज दो घंटे के भीतर चार दिनों से लापता 13 वर्षीय किशोर को सीसीटीवी कैमरों व अन्य साधनों की मदद से सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कस्बा सिवालखास के वार्ड 14 निवासी शाहिद पुत्र अतर अली का 13 वर्षीय पुत्र हुजैफ गत 21 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार शनिवार को परिजनों ने थाना जानी पहुंचकर पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जानी पुलिस ने बिना कोई समय गंवाए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने कस्बे और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस की इस सक्रियता का असर यह हुआ कि सूचना मिलने के मात्र दो घंटे के भीतर हुजैफ को कस्बा सिवालखास क्षेत्र से ही सकुशल तलाश लिया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया। चार दिनों से परेशान परिजनों ने अपने जिगर के टुकड़े को सही-सलामत देखकर राहत की सांस ली और बेहद भावुक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें