फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन मौसम बिगड़ने के संकेत, बारिश और ओलावृष्टि होगी

Tue, 05 Feb 2019 01:53 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 मौसम विभाग ने सघन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिन मौसम बिगड़ने के संकेत दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पांच फरवरी की रात से बादल छाने पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जिसका असर छह और सात फरवरी को भी रहेगा। अरब सागर से नमी लेकर आ रही हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनने से 8 फरवरी तक तेज हवाएं चलने से सर्दी पूरे तेवर दिखाएगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार एक सघन पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल में बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार की आधी रात और सोमवार सुबह दिखा इस सीजन का सबसे घना कोहरा भी इसी की वजह रहा। दोनों ही समय दृश्यता शून्य रही। बताया गया है कि राजस्थान से चक्रवाती हवाएं पंजाब व हरियाणा से होते हुए मैदानी इलाकों में आ रही हैं। साथ ही अरब सागर से नमी लिए हुए हवाएं भी उत्तर पश्चिमी भाग में बह रही हैं। इस स्थिति में हवाओं के टकराने से मौसम में बदलाव दिखायी देगा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि  5 फरवरी की रात से मौसम बदलेगा और 6 व 7 फरवरी को तक कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश व ओला वृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
फरवरी माह में मजबूत विक्षोभ
आईआईएफएसआर
के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि फरवरी माह में मजबूत विक्षोभ बनने व पहाड़ों पर हो रहे हिमपात से अभी मैदानी इलाकों में ठंड का दौर जारी रहेगा। सुबह के समय घने कोहरे के चलते हाईवे पर भी वाहनों की गति धीमी रही। सुबह दस बजे भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। वहीं, रात में बादलों की आमद दिखायी देगी। हालांकि इससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन जो सिस्टम बन रहा है उसके असर से रात में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारों के अलावा ओलावृष्टि हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से  2 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें