बागपत। इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की गांव में मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मतदान का महत्व बताया। छात्रों को मतदान करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी। प्रेरित किया अभिभावकों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। इसमें नवीन त्यागी, जसवीर सिंह, योगेश, अरविंद, अंग्रेज पाल, प्रवेश रानी ने विचार व्यक्त किए।