फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में नाबालिग प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, दोनों की मौत

Fri, 11 Jul 2025 01:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना कस्बे में नाबालिग प्रेमी युगल ने परिजनों के विरोध के चलते कथित रूप से ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठाया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना कस्बे से एक दर्दनाक और भावनात्मक घटना सामने आई है, जहां नाबालिग प्रेमी युगल ने कथित तौर पर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना मोहल्ला कमर नवाबान की है, जहां शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, किशोर बेलदारान मोहल्ले का रहने वाला था, जबकि किशोरी भूलरिया की बताई गई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे आपस में विवाह करना चाहते थे।

परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, जिससे आहत होकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें