बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मिठ्ठेपुर में घरेलू तनाव से जूझ रही एक महिला ने गुरुवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय संगीता, पत्नी राहुल कुमार ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
मृतका की शादी करीब 7-8 वर्ष पूर्व ग्राम मिठ्ठेपुर में हुई थी। उसका मायका ग्राम नवादा, थाना चांदपुर में है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर फील्ड यूनिट बिजनौर की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
इसके बाद सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और महिला उप निरीक्षक शिवानी चौहान भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला की मौत के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।