फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तकनीकी टीम ने किया सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण, जल्द बिछाई जाएगी रबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के कार्य का सोमवार को यूपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने फील्ड इवेंट स्पेस को देखा और ट्रैक को जल्द समतल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद रबर बिछाए जाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से नवंबर 2024 से सिंथेटिक ट्रैक का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य कंपनी को जुलाई 2025 में पूरा करना था लेकिन बरसात के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। अब कंपनी ने दावा किया था कि दिसंबर 2025 तक कार्य पूरा हो जाएगा। अब इसके जनवरी माह में पूरा होने की संभावना है। कंपनी की ओर से वर्तमान समय तक आठ लेन 400 मीटर ट्रैक बनाकर तैयार कर दिया गया है। अभी तक इस पर रबर बिछाए जाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बीते शनिवार और अब सोमवार को निर्माणदायी संस्था की तकनीकी टीम ने स्टेडियम पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द से जल्द ट्रैक को समतल करने के निर्देश दिए जिससे ट्रैक के कार्य को अंतिम रूप दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने शॉटपुट थ्रो के लिए बनाए जा रहे सर्किल और लांग और ट्रिपल जंप की रनिंग स्ट्रिप के लिए बन रहे वुडन जंपिंग बोर्ड, पोल वॉल्ट, स्टीपलचेज और हैमर थ्रो केज के स्पेस को देखा।
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत
वर्तमान में देश और विदेश में सभी बड़ी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रैक पर ही की जाती हैं। यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक न होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दिल्ली या अन्य जिलों में जाकर तैयारी करनी होती थी। अब जल्द ही यहां ट्रैक तैयार हो जाएगा तो यहां के खिलाड़ियों को शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में और भी अधिक पदक ला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें