फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जे की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव आजमपुर में मेरठ-बडौत रोड पर लोक निर्माण विभाग की कीमती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल करते हुए पैमाइश की। टीम रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेंगी।
विज्ञापन

गांव आजमपुर निवासी ओंकार शर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत पत्र में बताया कि मेरठ-बड़ौत रोड पर आजमपुर गांव के सामने सड़क के बराबर में लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त भूमि है, जिसे गांव के कुछ भूमाफिया के साथ मिलकर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसी भूमि के बराबर में 60 वर्ष पुराना नाला भी है, जो वर्तमान में चालू हालत में है। आरोप है कि नाले को तहसील कर्मियों ने उक्त स्थान पर अपने अभिलेखों में दर्ज नहीं किया था। जबकि इस स्थान के आगे-पीछे दोनों तरफ नाला तहसील अभिलेखों में दर्ज है। इसी की आड़ में क्षेत्र के भूमाफिया से मिले लोग नाले की पटरी की जमीन को कब्जा करके अवैध निर्माण कर रहे हैं।
शिकायत के बाद शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम नायब तहसीलदार आदेश कुमार, कानूनगाे दिलशाद अली व जेई वरुण बालियान, सत्यप्रकाश, लेखपाल व तहसील प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए विवादित भूमि की पैमाइश की। टीम ने अभिलेखों के आधार पर कब्जाई गई भूमि की पैमाइश भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें