मेरठ। पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने रविवार को शास्त्री नगर के शिवमंदिर हॉल में पेपर डे मनाया। इस अवसर पर शिक्षासेतु के 101 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई।
एसोसिएशन के संयोजक संजय जैन ने बताया कि पेपर बैग प्रतियोगिता के 30 विजेताओं को नगद पुरस्कार और किताबें मिलीं। 71 प्रतिभागियों को चार्जेबल एलईडी, कॉपी, रजिस्टर और स्कूल बैग दिए गए। केएम गोयल मुख्य अतिथि रहे। शिक्षासेतु के संचालक महेश रस्तोगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर मूना और महामंत्री रूपम राजेश ने कागज का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन हरि विश्नोई ने किया। उन्होंने बताया कि सामग्री वितरण का अगला कार्यक्रम 2 अगस्त को रोहटा ब्लॉक के डालमपुर गांव में होगा। इस अवसर पर बीबी शर्मा, केपी सिंह, संजीव खन्ना, कंचन रस्तोगी, गार्गी श्रीवास्तव और साधना रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।