मेरठ। मेरठ में सीबीएसई नोर्थ जोन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बैडमिंटन, महिला कबड्डी और महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है। अब 29 जुलाई से आईआईएमटी विवि में पुरुष वर्ग में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 29 जुलाई से शुरू होकर 1 अगस्त तक चलेगी। इसमें नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बिजनौर, रुद्रपुर, हल्द्वानी समेत कई जिलों के 100 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आईआईएमटी विवि के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर आईआईएमटी विवि में भी तैयारी की जा रही है। संवाद