फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों से अलग-अलग योग कक्षाएं लगाने का आह्वान

विज्ञापन
पतंजलि योग समिति की बैठक में प्रमाण पत्र देते हुए अतिथि। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पतंजलि योग समिति मवाना बैठक भी सभी योग शिक्षकों से अपनी अलग-अलग योग कक्षाएं लगाने का आह्वान किया। इंदिरा पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई बैठक में समिति के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद चौधरी, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी अजय नंदन शर्मा व सोशल मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने अपने विचार रखे।
राज्य प्रभारी ने पतंजलि योग पीठ के तहसील प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी योग शिक्षक अपनी अलग-अलग योग कक्षाएं लगाएं। जिससे योग करने वाले योग साधकों को स्वास्थ्य लाभ मिले और बढ़ती महंगाई में दवाइयों से छुटकारा मिल सके। साथ ही निर्देश दिया कि किला परीक्षितगढ़ एवं फलावदा में भी योग समिति गठित की जाए। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी ने संगठन को और मजबूत करने के साथ अन्य लोगों को भी पतंजलि योग समिति से जोड़कर उनसे संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हस्तिनापुर से शिवकरण को भारत स्वाभिमान का सह प्रभारी तहसील नियुक्त किया गया। संचालन तहसील प्रभारी सुभाष धीमान ने किया। बैठक में ऑनलाइन सहयोग शिक्षकों, प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी संजीव त्यागी, वरिष्ठ योग शिक्षक बलजीत सिंह शास्त्री, संजय सोनी, मोहित रस्तोगी, राजकुमार, जैविंद्र, यज्ञदेव धीमान, संजय धीमान, योगेश शर्मा, अरविंद शर्मा आदि योग साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें