परीक्षितगढ़- राहगीरों को गर्मी से बचाव के लिए मीठा जल पिलाते हुए युवक।
परीक्षितगढ़। आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। राहगीर गर्मी से व्याकुल नजर आ रहे हैं। लोगों को गर्मी के सितम से बचाव के लिए नगर के होली वाला मोहल्ला निवासी राकेश बंसल, नौशाद सैफी, संदीप जाटव, शिफान सैफी, दक्ष बंसल, काव्या बंसल, जितेंद्र कुमार सुशील, गौतम कुमार आदि ने परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग स्थित थाने के समीप शीतल शरबत पिलाया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लग गई। राहगीरों ने भी शरबत पीकर राहत की सांस ली।