फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना, कलेक्ट्रेट तो कहीं बीएसए ऑफिस पर प्रदर्शन

Tue, 21 Jan 2020 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
teachers protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर उप्र शिक्षक महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहते हुए पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले मंगलवार को मेरठ सहित बागपत, शामली, बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अलग-अलग स्थानों पर शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली व अपनी अन्य मांगों को लेकर धरना दिया।

इस दौरान शिक्षकों ने प्रांतीय आह्वान पर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में तालाबंदी कर सामूहिक अवकाश पर रहते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

teachers protest - फोटो : अमर उजाला
बागपत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अवकाश पर रहकर शिक्षकों ने डीआईओएस और बीएसए ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं मुजफ्फरनगर में कलेक्ट्रेट पर शिक्षकों ने धरना दिया।

धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के मुताबिक प्रेरणा एप से हाजिरी के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं प्रदेश भर के शिक्षकों और सहायक शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के उपलब्ध लाभ से वंचित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त धरना प्रदर्शन में शामिल हो रहे शिक्षकों की मांगों में महिला शिक्षकों के लिए अवकाश, शिक्षकों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा और पेंशन लाभ के लिए नियुक्ति तिथि को आधार बनाए जाने की मांग आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें