फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समायोजन 3.0 में अनियमित्ताओं के विरोध में बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों ने समायोजन 3.0 में कथित अनियमित्ताओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि समायोजन प्रक्रिया में कई स्तर पर गंभीर त्रुटियां की गई हैं, जिससे शिक्षकों और विद्यालयों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धरने के दौरान शिक्षकों ने कहा कि कई एकल विद्यालयों में अब तक अध्यापक नहीं भेजे गए हैं, जिससे वहां पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं जिन ब्लॉकों में सरप्लस शिक्षक उपलब्ध थे, उन्हें उसी ब्लॉक में समायोजित करने के बजाय दूसरे ब्लॉकों में भेज दिया गया। इससे शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में भी समायोजन प्रक्रिया जारी है, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी की गई सरप्लस शिक्षकों की सूची में कई त्रुटियां हैं। इन त्रुटियों को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं, लेकिन अभी तक उनका समाधान नहीं हो सका है। धरने को संबोधित करते हुए संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो शिक्षक आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने मांग की कि एकल विद्यालयों में तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की जाए और समायोजन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित बनाया जाए।
धरने में संरक्षक राकेश तोमर, धर्मवीर सिंह, कुलदीप चौधरी, प्रदीप पूनिया, शैलेंद्र सिंह, सुधीश शर्मा, दीपक तोमर, कृष्ण चौधरी, नवीन राणा, सर्वेंद्र कुमार, सुखेंद्र शर्मा, संजय चौधरी, नीरज कुमार, वसीम, कुंदन सिंह, मंगल सिंह, महेंद्र सिंह, योगेश कुमार, सतीश चौहान, विकास, प्रेमचंद, अरुण कुमार, प्रभात, राधेश्याम आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें