इंचौली में चेकिंग अभियान के तहत बाइक की नंबर प्लेट पर स्प्रे करते प्रशिक्षु आईपीएस बजरंग प्रसाद
- क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के घर के पास गंगानगर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। जीपी ब्लॉक गंगानगर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के घर के पास सोमवार को एक खाली प्लॉट में पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी। करीब 1 घंटे में आसपास धुआं फैल गया। जिससे लोगों का दम घुटने लगा और सांस लेने में दिक्कत हो गई।
घटना कि जानकारी डायल-112 को दी गई। पता न मिलने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी डिवाइडर रोड पर घूमती रही, सोमवार बाजार लगा होने के कारण वहां जाम में फंस गई। किसी तरह एड्रेस मिलने पर गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। आग के चलते कई घंटे तक लोग परेशान रहे। पार्षद दीपिका शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाई गई है, जिससे परेशानी हुई। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंचे थे, उन्होंने आग पर काबू किया।