फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने विद्यालयों पर तालाबंदी की, शिक्षामित्रों ने नियमित पढ़ाया

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरोड़ा नंबर दो में शिक्षामित्र बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराते हुए। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
रोहटा/माछरा।। सरकार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को ब्लॉक के शिक्षामित्रों ने हड़ताल के बावजूद स्कूलों में तालाबंदी नहीं की। उन्होंने स्कूल खोलकर शिक्षण कार्य जारी रखा।
विज्ञापन

सरकार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ द्वारा घोषित पूर्ण रूप से विद्यालयों की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन की शिक्षा मित्रों ने हवा निकाल दी है। बता दें कि जनपद मेरठ में लगभग 850 शिक्षामित्र कार्यरत हैं सभी शिक्षामित्रों ने विद्यालय समय से खोलकर शिक्षण कार्य एवं बच्चों को मिड-डे-मील कार्य सुचारु रखा। कुछ जगह प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय की चाबी ना देने पर शिक्षामित्रों ने अपने संघ के पदाधिकारियों को जानकारी दी। संघ के निर्देशानुसार शिक्षामित्रों ने विद्यालयों के ताले तोड़कर शिक्षण कार्य किया। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री सुबोध कुमार ने बताया कि शिक्षक संघ की जो मांग है। उनको सरकार पूरा करें या ना करें परंतु पूर्ण रूप से विद्यालयों की तालाबंदी शिक्षामित्र कभी नहीं होने देंगे। कहा कि शिक्षामित्र शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होने देंगे। शिक्षामित्र सरकार के साथ हैं।
माछरा में परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ विद्यालयों में ताले लटके रहे, जहां पर शिक्षामित्र थे वहां विद्यालय खुले। इन विद्यालय में हड़ताल का असर नहीं रहा। गांव सिंहपुर, खंद्रावली, मेघराजपुर आदि विद्यालय बंद रहे। वहीं, कासमपुर, इंद्रपुरा, माछरा ईस्सापुर, मानपुर शाहजहांपुर, बहरोङ़ा नंबर 2, रहदरा, केलीरामपुर, गोविंदपुर आदि विद्यालयों में शिक्षामित्र तैनात हैं यहां पर नियमित पढ़ाई की गई। ब्लॉक माछरा के बहरोडा नंबर 2 के शिक्षामित्र तशरीफ़ अली ने कहा जहां शिक्षामित्रों की नियुक्ति हैं वहां विद्यालय खुले हैं। कहा कि शिक्षामित्रों ने बच्चों की पढ़ाई में कोई नुकसान नही होना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें