फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी समेत तीन लोगों को गोली मारने के मामले में आज पुलिस का घेराव करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी समेत तीन लोगों को गोली मारने के मामले में आज पुलिस का घेराव करेंगे व्यापारी
विज्ञापन

मेरठ। दौराला में शनिवार रात शादी समारोह से लौट रहे व्यापारी नेता को गोली मारने की वारदात में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने पुलिस के घेराव की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने कहा कि दौराला इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का व्यवहार ठीक नहीं है। पुलिस लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। घटना को 48 घंटे बीत गए हैं। एसपी सिटी और एसएसपी को घटना की आपबीती बता चुके हैं। चारों नामजद आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरिलक्ष्मी लोक निवासी विक्रांत चौधरी ईव्ज चौराहा व्यापार संघ के महामंत्री हैं। शनिवार रात वह दौराला निवासी मंजीत अहलावत, वैभव दुग्गल, वनराज, सुनील और उज्ज्वल के साथ समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि ऑफिस के सामने से कार हटाने को लेकर पवन ने अपने साथियों के साथ बट से हमला कर फायरिंग कर दी। विक्रांत, चचेरे भाई वनराज और वैभव को गोली लगी। विक्रांत चौधरी को गंभीर हालत में एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री सुधांशु ने कहा कि हमने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली के समापन के बाद पुलिस अफसरों का घेराव किया जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और थानेदार जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। एसएसपी से भी व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें