फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
मोदीपुरम- एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में ​शिक्षक दिवस पर मौजूद ​शिक्षक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। स्कूल-कॉलेजों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और शिक्षकों की भूमिका निभाई। शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक ही समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं। इस दौरान चेयरमैन अजय भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, डॉ. रितिका भारद्वाज, शशि, रवींद्र, अनीता, विभा, वंशिका, आभा, मनोज, दिव्या, विकास, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नीलकंठ इंस्टीट्यूट में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने दीप जलाकर किया। ब्रजवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक का दायित्व है, कि वह छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कारों का भी ज्ञान दे। शिक्षकों के लिए छात्र-छात्राओं ने पंजाबी डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान डॉ. योगेश भौमिया, डॉ. विशाल कोहली, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, मनोज गोयल, यशपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वाइस चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान चेयरमैन राजेश मित्तल ने अपने विचार रखे। पुलिस मॉडर्न स्कूल में मुख्य अतिथि प्रेमचंद ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्या लीना शर्मा ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रिया, नेहा, गीता, संध्या, पूनम आदि मौजूद रहे।

मोदीपुरम- एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर मौजूद शिक्षक।

मोदीपुरम- एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर मौजूद शिक्षक।

मोदीपुरम- एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर मौजूद शिक्षक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें