दौराला। यथार्थ गीता महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में ब्रहमेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को हिंदू गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता अमित कुमार ने की। उन्होंने बताया कि सेठ कृष्ण अवतार, पुरुषोत्तम उपाध्याय लगातार हिंदू संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहें हैं, साथ ही समाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। दोनों को पटका पहनाकर व गीता देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निशांत, हर्षित, मोहित, समंदर सिंह, विपिन, चौधरी बालेंद्र सिंह आदि, सचिन आदि मौजूद रहे।