फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी पेंशन को लेकर आंदोलन करेंगे शिक्षक-कर्मचारी

Mon, 10 Nov 2025 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक और कर्मचारियों ने साझा आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए साझा बैठकें तक की जा रही है। ऑल टीचर्स एंड एंप्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के बैनर तले इस आंदोलन को धार दी जाएगी। 25 नवंबर को दिल्ली में अटेवा के बैनर तले बड़ी रैली आयोजित होगी।
विज्ञापन

अटेवा के जिलाध्यक्ष मुनिराम सिंह यादव ने बताया कि एनपीएस व यूपीएस को हटाकर पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू कराने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन चलेगा। शिक्षक व कर्मचारियों के सामने अब संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। सभी विभागों के देशभर के कर्मचारी व शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी बताते हैं कि पुरानी पेंशन की बहाली से कम पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षक व कर्मचारियों की मांग का सम्मान करते हुए केंद्र व राज्य सरकारों को पुरानी पेंशन लागू करना चाहिए। लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए शीघ्र ही सामूहिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली व जिला मंत्री पंकज शर्मा और शर्मा गुट के जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि पुरानी पेंशन की बहाली समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें