फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रॉकफोर्ड क्रिकेट क्लब ने 80 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रॉकफोर्ड क्रिकेट क्लब और मास्टर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें रॉकफोर्ड क्लब की टीम ने 80 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

टॉस मास्टर्स क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉकफोर्ड टीम ने 20 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर 329 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नितिन भारद्वाज ने 54 गेंद में 135 रन की विस्फोटक पारी खेली। विन्नी ने 35 गेंद में 80 रन बनाए। गेंदबाजी में मास्टर्स क्लब की ओर से केवल योगेश महाली को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर्स क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन ही बना सकी और मैच 80 रनों से हार गई। टीम की ओर से सचिन यादव ने 33 गेंद पर 85 रन और शिवम चौधरी ने 19 गेंद में 45 रन की पारी खेली। नितिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें