फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक-कर्मचारी लामबंद

विज्ञापन
सीसीएसयू में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुई बैठक बनाई गई योजना। ...........फोटो स्रोत कर्मचार
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक जिला अध्यक्ष मुनिराम यादव की अध्यक्षता और मंडलीय मंत्री कविंद्र सिंह के संचालन में हुई। जिसमें 25 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि यह रैली संघर्ष में मील का पत्थर साबित होगी और पुरानी पेंशन बहाली को नई गति देगी। कविंद्र ने इसे भविष्य की आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा बताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तोमर ने पुरानी पेंशन को संवैधानिक अधिकार बताकर अंतिम संघर्ष का संकल्प दोहराया। मुनिराम यादव ने अधिकाधिक शिक्षक-कर्मचारियों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में बिजनौर कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गहलोत, भूपेंद्र चौधरी, लेफ्टिनेंट तेजपाल सिंह सहित अन्य ने रैली सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें