मेरठ। रुड़की रोड पर जादूगर चौराहे के पास सवारी का इंतजार कर रहे टेंपो चालक को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में मेडिकल के लिए रेफर किया गया। इस मामले में लालकुर्ती पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रुड़की रोड के कृष्णानगर निवासी किशनलाल ने बताया कि उसका भाई ब्रजकिशोर टेंपो चालक है। चिराग पब्लिक स्कूल के पास वह सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक लेकर युवक आया। उसने ब्रजकिशोर का जोरदार टक्कर मार दी।
वहीं, घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद