फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा विहार में शिक्षिका ने की आत्महत्या

Mon, 09 Feb 2026 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
मेरठ स्थित रजपुरा गांव के निकट गंगा विहार कॉलोनी में किराए पर रही रही 22 वर्षीय शिक्षिका ने कमरे में आत्महत्या कर ली। अन्य किरायदारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मूल रूप से किठौर क्षेत्र के भड़ौली गांव निवासी 22 वर्षीय आंचल गंगानगर क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी गली नंबर दो में किराए पर रहती थीं। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थीं। रविवार शाम को मकान में नीचे रह रहे किराएदार ने पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में पंखे से फंदे पर लटके आंचल के शव को नीचे उतारा। उन्होंने शिक्षिका के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस सीडीआर से कॉल डिटेल निकलवा रही है जिससे आत्महत्या का क्या कारण रहा, उसका पता चल सके। थाने में इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें