फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में आज तूफान ताउते देगा दस्तक, भारी बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
ताउते का प्रभाव शुरू, आज भारी बारिश की संभावना
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। अरब सागर से उठे तूफान ताउते का प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। मंगलवार को दिनभर यहां का मौसम बदला रहा। छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ताउते के आने से इस बार मई में बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है। मई में अब तक 24.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भी सोमवार के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहावना रहा। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रात का तापमान उछल कर 24 के पार पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व ताउते की दस्तक से वेस्ट यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान खेतों में पहले ही पानी की निकासी के लिए नालियां बना लें।
विज्ञापन

---
हवा की गुणवत्ता में सुधार
मंगलवार को तेज हवाओं व बूंदाबांदी से हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। एक्यूआई स्तर 226 से घटकर मंगलवार को 156 दर्ज किया गया। इस दौरान बागपत का एक्यूआई 151, गाजियाबाद का 117 और मुजफ्फरनगर का 205 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें