यूपी बोर्ड के 399 में से 150 विद्यालयों ने ही हाईस्कूल के विद्यार्थियों के प्री बोर्ड और छमाही के अंक अपलोड किए हैं। मंगलवार को अंतिम तारीख तय थी, लेकिन अब दो दिन का समय और मिल गया है। इससे राहत मिली है। 20 मई तक अंक अपलोड कर सकते हैं। करीब 44 हजार विद्यार्थियों के अंक अपलोड होने हैं।
दरअसल, हाईस्कूल के विद्यार्थियों को इन अंकों के हिसाब से प्रोन्नत करने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी कोई आदेश नहीं आया है। लेकिन साफ इशारा है कि इसका इस्तेमाल इसी उद्देश्य से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि कोशिश है कि बुधवार तक ही सारे विद्यालय अंक अपलोड कर दें, ताकि कोई दिक्कत न हो। मंगलवार को भी इस सम्बंध में सभी को निर्देशित किया गया है।
सोमवार को निर्देश जारी किए गए थे कि जिले के सभी कॉलेजों को 18 मई तक गृह परीक्षा (प्री बोर्ड व छमाही) परिणाम अपलोड करने के निर्देश दिए थे, जिसमें सभी सरकारी, गैरसरकारी कॉलेज स्टाफ हाईस्कूल अर्धवार्षिक, वार्षिक ( प्री-बोर्ड परीक्षा ) का विषयवार प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने हैं।
कोविड में माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए योजना लाएगी सरकार
कोविड में माता-पिता या इनमें से किसी एक को खो चुके बच्चों के लिए सरकार कोई योजना लाएगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है और उनसे ऐसे बच्चों के नाम, पते और मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी है।
यह सूचना बुधवार सुबह 11 बजे तक व्हाट्स एप या ईमेल के जरिए देनी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि क्या योजना आएगी, लेकिन इतना तय है कि कोई योजना बनाई जा रही है।