फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को बताया ब्रश करने का तरीका

Tue, 12 May 2026 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में छात्राओं के दांतों की जांच करते हुए चिकित्सक। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। बेटियां फाउंडेशन की राज्य अध्यक्ष राधिका अत्री के नेतृत्व में एएस इंटर कॉलेज में सुभारती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साथ डेंटल चैक अप कैंप लगाया गया। इसमें 300 छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


डाॅ. सुपर्णा पंडित, डा. गीतिका, डॉ. तनिष्का, डाॅ. रितिका, डाॅ. रिया पाल, डाॅ. शशांक ने बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें दंत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। जिला उपाध्यक्ष नीना गुप्ता, जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा आर्य एवं जिला वाइस कोऑर्डिनेटर निक्की गुप्ता का योगदान रहा। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि छात्र छात्राओं को सही तरीके से टूथ ब्रश करना नहीं आता है। दांतों को किस प्रकार से साफ स्वच्छ रखें विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह सभी डॉक्टरों एवं बेटियां फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें